प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में एसपी दीपक भूकर की बड़ी कार्रवाई, 81 पुलिसकर्मियों का तबादला, दरोगा अली अहमद को किया गया लाइन हाजिर
प्रतापगढ़ जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया की 81 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं, जिनमें हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।