प्रतापगढ़: श्रृंग्वेरपुर से अयोध्या तक निकलेगी रामराज यात्रा, शहर में कार्यक्रम को लेकर की गई प्रेस वार्ता
लोक भारती द्वारा 12 से 14 अक्टूबर तक श्रृंग्वेरपुर से अयोध्या धाम तक रामरज यात्रा निकाली जाएगी। शहर के एक होटल में बुधवार दोपहर 12.30 बजे कैप्टन सुभाष ओझा ने बताया की यह यात्रा पर्यावरण संरक्षण, हरिशंकरी रोपण और रामपथ के तीर्थ स्थलों के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संकल्प लिए है। यह यात्रा भरतजी की तपस्थली अवध की श्रद्धा, प्रेम और समर्पण की प्रतीक बनेगी।