राघोगढ़: मकसूदनगढ़ थाना पुलिस ने उकावद गांव में खेत पर जुआ खेल रहे 7 लोगों पर की कार्रवाई, ₹6,400 नगदी ज़ब्त
Raghogarh, Guna | Oct 23, 2026 गुना में राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ थाना के उकाद गांव में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने 23 अक्टूबर को बताया, मुखबिर सूचना पर खेत पर जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी का गिरफ्तार किया। सात लोगों में पांच लोग पकड़े गए दो भाग गए। मौके से ₹6,400 नगदी, ताश की गड्डी जप्त की है। 7 लोगों पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की है।