दो दिन बाद लोक आस्था का महापर्व छठ है… और देखिए, किस तरह धीरे-धीरे घाटों की तस्वीर बदल रही है।
कहीं साफ-सफाई चल रही है, कहीं पूजा के लिए दुकानें सज रही हैं, तो कहीं व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
यह सिर्फ एक नदी का किनारा नहीं है… यह लाखों लोगों की आस्था, विश्वास और भावनाओं से जुड़ा स्थान है।
इन्हीं घाटों पर कोई अपने परिवार की खुशहाली की कामना करेगा, कोई संतान की लंबी उम्र के लिए अर्घ्य देगा, तो कोई समाज और देश की सुख-शांति की प्रार्थना करेगा..👇👇
Purnea East, Purnia | Nov 11, 2026