दरभा: आदर्श ग्राम नेतानार में विकास और आजीविका के नए अवसरों पर जोर, कमिश्नर डोमन सिंह ने किया निरीक्षण
Darbha, Bastar | Sep 12, 2026 आदर्श ग्राम नेतानार में विकास की तस्वीर को और बेहतर बनाने के साथ ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में प्रशासन द्वारा सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ नेतानार पहुंचकर गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और शासकीय संस्थानों का जायजा लिया।