दरभा: पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने डीलमिली रेल लाइन का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Darbha, Bastar | Feb 13, 2026 पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने आज बस्तर जिले के केके लाइन के अंतर्गत डीलमिली मंडल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्य रूप से रेल संचालन के सुरक्षा पहलुओं, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम और समग्र बुनियादी ढांचे की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया ।