चुनाव और त्योहारों को लेकर कोटा ग्रामीण पुलिस अलर्ट, सुल्तानपुर में फ्लैग मार्च
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। आगामी चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने तथा त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने क्षेत्र में मार्च कर शांति व्यवस्था का संदेश दिया।
Ladpura, Kota | Oct 16, 2026