सदर: राम वनगमन पथ पर 'भ्रष्टाचार की दरारें': उद्घाटन से पहले ही धंसा हाईवे
Sadar, Allahabad | Sep 7, 2026
उत्तर प्रदेश में प्रभु श्रीराम के वनवास मार्ग को जोड़ने के लिए अयोध्या से चित्रकूट तक 210 किलोमीटर लंबा 'राम वनगमन पथ' बनाया जा रहा है। फोरलेन हाईवे का दावा था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का वादा था... लेकिन उद्घाटन से पहले ही प्रयागराज के ऐतिहासिक शृंगवेरपुर में इस हाईवे की नींव डोल गई है।