हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 33 मकान मालिकों के चालान काटकर वसूला ₹295000 का जुर्माना
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन अभियान चलाकर 33 मकान मालिकों के चालान काटे गए और उनसे कुल ₹295000 का जुर्माना वसूला गया। इन मकान मालिकों ने बिना सत्यापन के किराएदार रखे हुए थे, जिसके चलते पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। बता दें कि कांवड़ मेले से पहले एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर यह सत्यापन अभियान चलाया गया है।