Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

नो-एंट्री में दौड़ रहा था अवैध बालू का ट्रैक्टर, स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर; बाल-बाल बचे युवक, भड़के लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप गया। विष्णुपद थाना क्षेत्र में अशोक विहार कॉलोनी मस्जिद के पास केंदुआ निवासी एक स्कूटी सवार युवक की जान उस समय बाल-बाल बच गई, जब तेज रफ्तार से जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि युवक किसी तरह सड़क पर गिरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर हंगामा करते हुए अवैध बालू कारोबार तथा प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंदुआ निवासी सुनील कुमार अपनी स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान विष्णुपद थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी मस्जिद के पास बालू से लदा एक ट्रैक्टर तेज गति से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सुनील कुमार समय रहते स्कूटी से अलग होकर दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर को विष्णुपद थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना में बाल-बाल बचे सुनील कुमार ने बताया कि यदि वह कुछ सेकंड भी देर कर देते तो आज उनकी जान नहीं बचती। उन्होंने कहा, “ट्रैक्टर ने अचानक मेरी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। भगवान का शुक्र है कि मैं स्कूटी से दूर जाकर गिर गया, नहीं तो ट्रैक्टर के नीचे आ जाता। मेरी स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन जान बच गई, यही बड़ी बात है।” स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू का कारोबार खुलेआम चल रहा है। लोगों का कहना है कि दिन के उजाले में ही दर्जनों ट्रैक्टर बालू लेकर सड़कों पर दौड़ते हैं और कई बार नो-एंट्री के नियमों का भी उल्लंघन करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस छोटी-छोटी बातों पर वाहन चालकों का चालान काटती है, लेकिन अवैध बालू परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि साकेत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा नो-एंट्री लागू किए जाने के बावजूद बालू माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू का परिवहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इस दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक ट्रैक्टर के आगे गिर जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से अवैध बालू कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की मांग की। वहीं, विष्णुपद थाना अध्यक्ष परमानन्द लाल कर्ण ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर द्वारा स्कूटी में टक्कर मारने की घटना सामने आई है। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #gayakepublic #GayaPolice #viralreelsシ #बालू #𝕞𝕒𝕗𝕚𝕪𝕒 Samrat Choudhary

MORE NEWS

*ज़िला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ*

*समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण*

*जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश*

गया, 27 जून 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में आये अनेको व्यक्तियों की समस्या को सुना गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। 

इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

ज़िला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

*ज़िला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 27 जून 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में आये अनेको व्यक्तियों की समस्या को सुना गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

Gaya, Bihar | Jun 27, 2026

गया में ज़िलाधिकारी का लगा जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएँ, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश

गया: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में आये अनेको व्यक्तियों की समस्या को सुना गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। 

इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

ज़िलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
@top fans 
District Administration, GAYA 
GAYA Police 
#gaya 
#गयाजी 
#गया

गया में ज़िलाधिकारी का लगा जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएँ, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश गया: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में आये अनेको व्यक्तियों की समस्या को सुना गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। @top fans District Administration, GAYA GAYA Police #gaya #गयाजी #गया

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 27, 2026

मांझी जी भी हाथ धो के पड़े हैं भरत तिवारी के पीछे और कुशवाहा जी तो पूरा परिवार हो ही खत्म करने का सपना देख रहें हैं अब... ! #bdbiharjharkhand

मांझी जी भी हाथ धो के पड़े हैं भरत तिवारी के पीछे और कुशवाहा जी तो पूरा परिवार हो ही खत्म करने का सपना देख रहें हैं अब... ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 27, 2026

नो-एंट्री में दौड़ रहा था अवैध बालू का ट्रैक्टर, स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर; बाल-बाल बचे युवक, भड़के लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप गया। विष्णुपद थाना क्षेत्र में अशोक विहार कॉलोनी मस्जिद के पास केंदुआ निवासी एक स्कूटी सवार युवक की जान उस समय बाल-बाल बच गई, जब तेज रफ्तार से जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि युवक किसी तरह सड़क पर गिरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर हंगामा करते हुए अवैध बालू कारोबार तथा प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंदुआ निवासी सुनील कुमार अपनी स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान विष्णुपद थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी मस्जिद के पास बालू से लदा एक ट्रैक्टर तेज गति से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सुनील कुमार समय रहते स्कूटी से अलग होकर दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर को विष्णुपद थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना में बाल-बाल बचे सुनील कुमार ने बताया कि यदि वह कुछ सेकंड भी देर कर देते तो आज उनकी जान नहीं बचती। उन्होंने कहा, “ट्रैक्टर ने अचानक मेरी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। भगवान का शुक्र है कि मैं स्कूटी से दूर जाकर गिर गया, नहीं तो ट्रैक्टर के नीचे आ जाता। मेरी स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन जान बच गई, यही बड़ी बात है।” स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू का कारोबार खुलेआम चल रहा है। लोगों का कहना है कि दिन के उजाले में ही दर्जनों ट्रैक्टर बालू लेकर सड़कों पर दौड़ते हैं और कई बार नो-एंट्री के नियमों का भी उल्लंघन करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस छोटी-छोटी बातों पर वाहन चालकों का चालान काटती है, लेकिन अवैध बालू परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि साकेत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा नो-एंट्री लागू किए जाने के बावजूद बालू माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू का परिवहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इस दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक ट्रैक्टर के आगे गिर जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से अवैध बालू कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की मांग की। वहीं, विष्णुपद थाना अध्यक्ष परमानन्द लाल कर्ण ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर द्वारा स्कूटी में टक्कर मारने की घटना सामने आई है। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #gayakepublic #GayaPolice #viralreelsシ #बालू #𝕞𝕒𝕗𝕚𝕪𝕒 Samrat Choudhary - Gaya Town CD Block News