Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

Gayakepublic

गयाजी में टीवीएस रेडर की मेगा डिलीवरी, 51+ ग्राहकों को मिली नई मोटरसाइकिल

गयाजी। शहर के एक निजी होटल में एबी टीवीएस एवं मां मुंडेश्वरी टीवीएस के संयुक्त तत्वावधान में टीवीएस रेडर की मेगा डिलीवरी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक ही दिन में 51 से अधिक ग्राहकों को नई टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल की चाबी सौंपकर वाहन डिलीवरी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान कंपनी के टीएम अमन सिन्हा ने बताया कि टीवीएस रेडर अपने आकर्षक स्पोर्टी लुक, दमदार प्रदर्शन और आधुनिक तकनीक के कारण युवाओं की पसंदीदा मोटरसाइकिल बन गई है। यह बाइक स्टाइल, आराम और दैनिक उपयोगिता का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है, जिससे कम्यूटर मोटरसाइकिल श्रेणी में इसकी अलग पहचान बनी है।
अधिकारियों ने कहा कि गयाजी में आयोजित यह मेगा डिलीवरी कार्यक्रम टीवीएस रेडर की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। बिहार में इस मोटरसाइकिल की मांग लगातार बढ़ रही है। इसका परिष्कृत इंजन, उन्नत फीचर्स और युवाओं को आकर्षित करने वाला डिजाइन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद ग्राहकों ने नई बाइक प्राप्त कर खुशी व्यक्त की और टीवीएस की गुणवत्ता तथा सेवा की सराहना की। डिलीवरी के बाद ग्राहकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के प्रतिनिधियों ने बाइक की विशेषताओं और रखरखाव से संबंधित जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष उपहार की भी व्यवस्था की गई थी। सभी बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को उपहार स्वरूप वीआईपी सफारी का ट्रॉली बैग प्रदान किया गया, जिसे पाकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कंपनी के अनुसार, टीवीएस रेडर बिहार में 83,567 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इस मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी ने क्षेत्र में अपने बढ़ते ग्राहक विश्वास और मजबूत बाजार उपस्थिति को रेखांकित किया।

मां मुंडेश्वरी के प्रोपराइटर पीयूष सिंह, एबी टीवीएस के जनरल मैनेजर जितेंद कुमार सिन्हा उर्फ डब्लू, मुख्यातिथि तौर पर रामाधार सिंह, कलाकार गुलशन राजपूत आदि उपस्थित थे।
#gayakepublic 
#biharkepublic 
#viralreelsシ 
#viralreels 
#GayaNews 
#TVS

गयाजी में टीवीएस रेडर की मेगा डिलीवरी, 51+ ग्राहकों को मिली नई मोटरसाइकिल गयाजी। शहर के एक निजी होटल में एबी टीवीएस एवं मां मुंडेश्वरी टीवीएस के संयुक्त तत्वावधान में टीवीएस रेडर की मेगा डिलीवरी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक ही दिन में 51 से अधिक ग्राहकों को नई टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल की चाबी सौंपकर वाहन डिलीवरी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। समारोह के दौरान कंपनी के टीएम अमन सिन्हा ने बताया कि टीवीएस रेडर अपने आकर्षक स्पोर्टी लुक, दमदार प्रदर्शन और आधुनिक तकनीक के कारण युवाओं की पसंदीदा मोटरसाइकिल बन गई है। यह बाइक स्टाइल, आराम और दैनिक उपयोगिता का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है, जिससे कम्यूटर मोटरसाइकिल श्रेणी में इसकी अलग पहचान बनी है। अधिकारियों ने कहा कि गयाजी में आयोजित यह मेगा डिलीवरी कार्यक्रम टीवीएस रेडर की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। बिहार में इस मोटरसाइकिल की मांग लगातार बढ़ रही है। इसका परिष्कृत इंजन, उन्नत फीचर्स और युवाओं को आकर्षित करने वाला डिजाइन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है। कार्यक्रम में मौजूद ग्राहकों ने नई बाइक प्राप्त कर खुशी व्यक्त की और टीवीएस की गुणवत्ता तथा सेवा की सराहना की। डिलीवरी के बाद ग्राहकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के प्रतिनिधियों ने बाइक की विशेषताओं और रखरखाव से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष उपहार की भी व्यवस्था की गई थी। सभी बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को उपहार स्वरूप वीआईपी सफारी का ट्रॉली बैग प्रदान किया गया, जिसे पाकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कंपनी के अनुसार, टीवीएस रेडर बिहार में 83,567 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इस मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी ने क्षेत्र में अपने बढ़ते ग्राहक विश्वास और मजबूत बाजार उपस्थिति को रेखांकित किया। मां मुंडेश्वरी के प्रोपराइटर पीयूष सिंह, एबी टीवीएस के जनरल मैनेजर जितेंद कुमार सिन्हा उर्फ डब्लू, मुख्यातिथि तौर पर रामाधार सिंह, कलाकार गुलशन राजपूत आदि उपस्थित थे। #gayakepublic #biharkepublic #viralreelsシ #viralreels #GayaNews #TVS

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 10, 2026

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: गया रेलवे स्टेशन पर तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल और लेडीज पर्स बरामद

गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं जीआरपी की संयुक्त टीम को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी सफलता मिली है। गया रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन और एक लेडीज पर्स बरामद किया गया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

पूछताछ में तीनों ने अपनी पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र अंतर्गत मारा हल्दी गांव निवासी सिराजुल इस्लाम गाजी (40 वर्ष), रोमजन शेख (28 वर्ष) और मिजनौर रहमान गाजी (36 वर्ष) के रूप में बताई। तलाशी लेने पर सिराजुल इस्लाम गाजी के पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा रोमजन शेख के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों मोबाइल चालू अवस्था में थे, लेकिन लॉक थे। वहीं मिजनौर रहमान गाजी के कब्जे से एक ग्रे रंग का लेडीज पर्स बरामद किया गया। पर्स की जांच करने पर उसमें पूजा कुमारी के नाम का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पीले धातु का कान का टॉप्स तथा अन्य कॉस्मेटिक सामग्री मिली। बरामद सामान के संबंध में जब तीनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि मोबाइल फोन और पर्स रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से चोरी किए गए थे।
#gayakepublic 
#viralreelsシ 
#viralreels 
#बिहार 
#गयरेलवेजंक्शन

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: गया रेलवे स्टेशन पर तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल और लेडीज पर्स बरामद गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं जीआरपी की संयुक्त टीम को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी सफलता मिली है। गया रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन और एक लेडीज पर्स बरामद किया गया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में तीनों ने अपनी पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र अंतर्गत मारा हल्दी गांव निवासी सिराजुल इस्लाम गाजी (40 वर्ष), रोमजन शेख (28 वर्ष) और मिजनौर रहमान गाजी (36 वर्ष) के रूप में बताई। तलाशी लेने पर सिराजुल इस्लाम गाजी के पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा रोमजन शेख के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों मोबाइल चालू अवस्था में थे, लेकिन लॉक थे। वहीं मिजनौर रहमान गाजी के कब्जे से एक ग्रे रंग का लेडीज पर्स बरामद किया गया। पर्स की जांच करने पर उसमें पूजा कुमारी के नाम का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पीले धातु का कान का टॉप्स तथा अन्य कॉस्मेटिक सामग्री मिली। बरामद सामान के संबंध में जब तीनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि मोबाइल फोन और पर्स रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से चोरी किए गए थे। #gayakepublic #viralreelsシ #viralreels #बिहार #गयरेलवेजंक्शन

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 6, 2026

गया में रास्ते को लेकर बढ़ा विवाद: डीएम-एसडीओ से लगाई गुहार, दबंगई और जान से मारने की धमकी का आरोप

गया। गया जिले के मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिदासपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर गांव निवासी सुदामा कुमार ने जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुदामा कुमार ने अपने पड़ोसी मिथिलेश यादव, राजेश यादव और शिवकुमार यादव पर रास्ता बंद करने, दबंगई करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

बुधवार को जिला प्रशासन को दिए गए आवेदन में पीड़ित सुदामा कुमार ने कहा कि उनके घर के बगल में रहने वाले मिथिलेश यादव, राजेश यादव एवं शिवकुमार यादव द्वारा वर्षों पुराने आने-जाने के रास्ते को जबरन बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि खाता संख्या 234, प्लॉट संख्या 1090 तथा खाता संख्या 255, प्लॉट संख्या 1093 में उनका घर बना हुआ है। दोनों प्लॉटों के बीच करीब चार फीट चौड़ी गली है, जिसका उपयोग लंबे समय से परिवार और ग्रामीणों द्वारा आवागमन के लिए किया जाता रहा है। पीड़ित सुदामा कुमार का आरोप है कि उक्त गली पर तीनों लोगों ने कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जब उन्होंने रास्ता खोलने की मांग की तो उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि यह जमीन उनकी है। जबकि उनके अनुसार यह जमीन पूर्वजों की खरीदी हुई संपत्ति का हिस्सा है और उक्त गली में दोनों पक्षों की बराबर हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद होने से उनके परिवार को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी बोधगया अंचलाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी और एसडीओ से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए न्याय की मांग की।
Samrat Choudhary 
#gaya 
#bodhgayanews 
#बोधगया 
#bodhgayabihar 
#viralreelsシ 
#virulreelsvideo 
#viralreels 
#gayakepublic 
District Administration, GAYA 
GAYA Police 
Jitan Ram Manjhi

गया में रास्ते को लेकर बढ़ा विवाद: डीएम-एसडीओ से लगाई गुहार, दबंगई और जान से मारने की धमकी का आरोप गया। गया जिले के मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिदासपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर गांव निवासी सुदामा कुमार ने जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुदामा कुमार ने अपने पड़ोसी मिथिलेश यादव, राजेश यादव और शिवकुमार यादव पर रास्ता बंद करने, दबंगई करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। बुधवार को जिला प्रशासन को दिए गए आवेदन में पीड़ित सुदामा कुमार ने कहा कि उनके घर के बगल में रहने वाले मिथिलेश यादव, राजेश यादव एवं शिवकुमार यादव द्वारा वर्षों पुराने आने-जाने के रास्ते को जबरन बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खाता संख्या 234, प्लॉट संख्या 1090 तथा खाता संख्या 255, प्लॉट संख्या 1093 में उनका घर बना हुआ है। दोनों प्लॉटों के बीच करीब चार फीट चौड़ी गली है, जिसका उपयोग लंबे समय से परिवार और ग्रामीणों द्वारा आवागमन के लिए किया जाता रहा है। पीड़ित सुदामा कुमार का आरोप है कि उक्त गली पर तीनों लोगों ने कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जब उन्होंने रास्ता खोलने की मांग की तो उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि यह जमीन उनकी है। जबकि उनके अनुसार यह जमीन पूर्वजों की खरीदी हुई संपत्ति का हिस्सा है और उक्त गली में दोनों पक्षों की बराबर हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद होने से उनके परिवार को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी बोधगया अंचलाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी और एसडीओ से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए न्याय की मांग की। Samrat Choudhary #gaya #bodhgayanews #बोधगया #bodhgayabihar #viralreelsシ #virulreelsvideo #viralreels #gayakepublic District Administration, GAYA GAYA Police Jitan Ram Manjhi

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 3, 2026

Latest Gayakepublic News Videos - Watch the Latest News of July 18, 2026 | Public App