फिरोजाबाद: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज ने अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
जनपद न्यायालय परिसर में मंगलवार शाम जिला जज डॉ. बब्बू सारंग की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एडीएम, एसपी सिटी, एआरटीओ, सीएमओ, अपर नगर आयुक्त, एसडीएम और बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिला जज ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत सस्ता और त्वरित न्याय का माध्यम है। इसका प्रचार गांव-तहसील तक किया जाए। बैंकों को ऋण वसूली और प्री-लिटिगेशन मामलों में पक्षकारों से संपर्क कर समझौते के लिए प्रेरित करने को कहा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देव दत्त ने भी अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का आह्वान किया।
#FirozabadNews #LokAdalat #NationalLokAdalat #DistrictCourtFirozabad #Firozabad #UPNews #ViralNews