फिरोजाबाद एकतरफा प्यार में सनकी विपिन कुमार जाटव ने क्यों की सनसनीखेज वारदात पीड़िता की जुबानी
फिरोजाबाद मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट करने से नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली
थाना टूंडला क्षेत्र के ग्राम उसायनी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती को गोली मार दी।
बताया गया है कि उसायनी निवासी अंजली यादव पुत्री इंद्रपाल सिंह घर की दूसरी मंजिल पर पड़ोस के बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान आरोपी विपिन जाटव मकान के अंदर घुस आया और उस पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने तीन राउंड फायर किए, जिनमें दो गोली मिस हो गईं, जबकि तीसरी गोली उसके कंधे को पार कर गई।
पीड़िता की जुबानी सुनिए:
"वो फोन करके परेशान करता था, इसलिए मैंने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया था। कह रहा था तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा, तुझे जाने लायक ही नहीं छोडूंगा।"
गोली लगने से अंजली घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे।
सूचना पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
#Firozabad #Tundla #Usayni #Golikand #VipinJatav #AnjaliYadav #FirozabadNews
---