फिरोजाबाद: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, डीएम ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर EVM, VVPAT वेयरहाउस और FLC हॉल का निरीक्षण किया।
चुनाव आयोग के निर्देश पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ECIL इंजीनियरों की देखरेख में FLC प्रक्रिया चल रही है। पारदर्शिता के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कहा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त राजस्व कल्पना जयसवाल, एसडीएम अवधेश निगम और जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान मौजूद रहे।
#FirozabadNews #AssemblyElection2027 #DMFirozabad #EVM #VVPAT #Election2027 #UPNews