करछना: सजई मोड़ पर हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी गेहूं की फसल जलकर राख
करछना क्षेत्र के नौवा गांव निवासी कुलदीप भारतीय शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पर गेहूं लाद कर घर के लिए आ रहे थे।उसी दरमियान संजई मोड़ पर पहुंचते ही ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर सहित ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।हालांकि समय रहते ट्रैक्टर चालक ने कूदकर जान बचा ली।