करछना थाना क्षेत्र के भरहा गांव स्थित नहर पुलिया के सामने दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग पर शुक्रवार की शाम 7 बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस की कोशिशों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।