रेवदर: रेवदर के कुड़ा मामाजी मंदिर में साधु पर हमला, 50 फीट तक घसीटा गया, शराब-गांजा देने से मना करने पर बदमाशों ने की मारपीट
Reodar, Sirohi | Sep 6, 2026 रेवदर के अनादरा थाना क्षेत्र के कुड़ा मामाजी मंदिर में साधु के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बोलेरो कैंपर और बाइक से पहुंचे 5-6 लोगों ने साधु शंभू भारती से शराब और गांजा मांगा। मना करने पर आरोपियों ने साधु के साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोपियों ने साधु को करीब 50 फीट तक घसीटा और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया।