पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा, कांग्रेसी इतने कमजोर नहीं हैं
बुधवार को बिहार विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, कि राजनीति में हार और जीत तो होते रहती है। भाजपा भी दो सीट से आज 330 सीट पर पहुंची है और कभी कांग्रेस का भी 414 सीट था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हम कांग्रेसी इतने कमजोर नहीं हैं।