पटना ग्रामीण: PMCH के सर्जिकल स्टोर रूम में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल PMCH के सर्जिकल स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। चारों ओर धुआं फैल गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियाों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया। वहीं, इस घटनों में लाखों का सर्जिकल सामान जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी अभी तक पता नहीं चल पाया है।