पटना ग्रामीण: रेलवे हंटर रोड स्थित एक कमरे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
बिहार में शराब बंदी है। बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की तस्करी करते रहते हैं। बता दें कि रेलवे हंटर रोड स्थित एक कमरे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किए गए हैं। हालांकि शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त से फरार है। वहीं इस बात की जानकारी डीएसपी टाउन अशोक कुमार ने दी है।