पटना ग्रामीण: बुद्धा पार्क के पास माले नेताओं ने किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन
बुधवार को बुद्धा पार्क के पास माले के नेताओं ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। बता दें कि माले विधायक मनोज मंजिल को एक हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। मौके पर माले विधायकों का कहना है कि, विधायक मनोज मंजिल ने कई बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया था और इसीलिए भाजपा के द्वारा साजिश के तहत मनोज मंजिल को फंसाया गया है।