पटना ग्रामीण: लेडी स्टीफेंसन हॉल में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, दो लोग गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
बुधवार को डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लेडी स्टीफेंसन हॉल में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। वहीं हर्ष फायरिंग करने वाले एक व्यक्ति को लोगों ने पड़कर उसकी पिटाई कर दी जिससे उसका सर फूट गया।