अति वृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पयासी के नेत्रत्व में एसडीएम रामपुर बाघेलान को सौंपा ज्ञापन*
रामपुर बाघेलान/कोटर। क्षेत्र में हुई अति वृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत और उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटर द्वारा एसडीएम रामपुर बाघेलान को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटर के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामशंकर पयासी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष प्रभावित लोगों की समस्याएं प्रमुखता से रखीं।
।
Huzur, Bhopal | Sep 7, 2026