धार कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को किसानों ने मंडी गेट के बाहर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही के आरोप लगाए।किसानों का कहना है कि शनिवार को मंडी चालू रखने की घोषणा की गई थी, लेकिन हम्मालों के साथ पर्याप्त समन्वय नहीं किया गया।