#बालाघाट
विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में विविध कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में ईको क्लब एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नवीन वर्मा, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा तथा डॉ. रूपेश कपाले, शासकीय महाविद्यालय परासिया ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं सतत विकास के महत्व पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में बी.एससी. प्रथम एवं तृतीय वर्ष के लगभग 85 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. हेमंत गनवीर ने पर्यावरण के महत्व तथा उसके संरक्षण के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया।
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. भूपेंद्र ब्रम्हे, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट द्वारा विभागीय बॉटनिकल गार्डन में पौधरोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. योगेश बिसेन, श्री विजय दांदरे एवं डॉ. ओमकार बाइसताले की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में ईको क्लब प्रभारी डॉ. त्रिरत्नेश गजभिये ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
#WorldEnvironmentDay
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#HigherEducation
Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026