गायघाट: जमालपुर कोदई पंचायत स्थित कल्याणी राधा कृष्ण मंदिर में छठी पूजन सम्पन्न, भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के जमालपुर कोदई पंचायत स्थित कल्याणी राधा कृष्ण मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह ग्यारह बजे श्रीकृष्ण भगवान की छठी पूजन एवं छह दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और भक्त गुरुवार सुबह तक कार्यक्रम में शामिल रहे।