गंगरार: गंगरार में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक साल से फरार 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस थाना गंगरार ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक साल से फरार पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में 35 वर्षीय साजिद खान उर्फ राजू निवासी गंगरार को पकड़ा गया।