गंगरार ब्लॉक की कांटी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सिंगोला में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार 70 प्रतिशत गलियों में सीसी रोड नहीं होने से कीचड़ पसरा रहता है और नालियां भी अधूरी हैं। नल जल आपूर्ति तीन दिन में एक बार हो रही है। शौचालय निर्माण में अनियमितता के आरोप लगाया है।