गंगरार: गंगरार में गैस लीकेज पर ऑफ-साइट मॉकड्रिल, राहत और बचाव का अभ्यास किया गया
गंगरार के ग्लास फैक्ट्री क्षेत्र के पास प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में संभावित रिसाव की स्थिति को लेकर GAIL India Limited द्वारा ऑफ-साइट आपातकालीन मॉकड्रिल आयोजित की गई। सायरन बजते ही दमकल, एम्बुलेंस, पुलिस और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे। परिदृश्य में पाइपलाइन रिसाव मानते हुए क्षेत्र खाली कराने आदि का अभ्यास किया।