फर्रुखाबाद: शादी समारोह में रिश्तेदारी में गए परिवार को हुआ फूड प्वाइजन, एक ही परिवार के 8 लोगों को लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नवदिया निवासी अतर सिंह अपनी रिश्तेदारी में गांव बंथल शाहपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को अपने परिवार के साथ गए थे। बताया सोमवार को वहां से लौट के आए इसके बाद से परिवार के 16 वर्षीय काजल, 35 वर्षीय रिंकी, 1 वर्ष की शानवीं, 13 वर्षीय सोनी 25 वर्षीय मधु, कृष्ण और सान्या को पेट दर्द उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई..