शाहबाद: दांता के सरकारी स्कूल में हुई चोरी, चोरों ने 5 कमरों के ताले तोड़कर CPU व मॉनीटर किए पार
Shahbad, Baran | Jan 11, 2025 दांता सीताबाड़ी में चोरी की घटना होने का पता चला। यहां चोरों ने पांच कमरों के ताले तोड़कर लैब, पोषाहार कक्ष से सामान चोरी कर लिए। जानकारी शनिवार सुबह 9 बजे मिली। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रभु लाल एवं एसडीएमसी अध्यक्ष मुकेश प्रजापत ने बताया कि विद्यालय में अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।