शाहबाद: कस्बाथाना पर आयोजित किया गया एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर
Shahbad, Baran | Jan 10, 2025 शुक्रवार दोपहर 2 बजे जानकारी मिली कि शाहबाद तहसील के ग्राम पंचायत कस्बाथाना पर परम्परागत कृषि विकास योजनांतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। सहायक कृषि अधिकारी राजकुमार मेहता ने बताया की बैहठा, सनबाडा, आगर, कस्बाथाना के कृषको ने प्रशिक्षण में भाग लिया। जिसमें सहायक कृषि अधिकारी राजकुमार मेहता ने जैविक खेती की जानकारी दी।