शाहबाद: रातई रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
Shahbad, Baran | Jan 9, 2025 रातई रोड पर हादसा हो गया जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली। तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक चालक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौक़े पर मौत हो गई। बाइक सवार ओम सहरिया निवासी हथवारी व दिलकुश सहारिया ईसाटोरी से अपने गांव जा रहे है। वहीं सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ओम सहरिया की मौत हो गई।