शाहबाद: केलबाडा में फाइनल मुकाबला देखने उमड़ा जन सैलाब, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
Shahbad, Baran | Jan 8, 2025 बुधवार शाम 5 बजे जानकारी मिली कि शाहबाद उपखंड के ग्राम केलवाड़ा के भगत सिंह स्टेडियम में आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख 21 हजार रुपए व आजाद कप एवं उपविजेता को 61 हजार रुपए दिया गया। फाइनल मैच में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जबर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया।