शाहबाद: खैरला नदी किनारे प्राचीन शिवालय जर्जर हो रहा है, पुरातत्व विभाग की लापरवाही से चोरी हुई प्राचीन प्रतिमाएं
Shahbad, Baran | Jan 9, 2025 खैरला नदी किराने स्थित प्राचीन शिवालय अनदेखी के चलते बदहाल हो रहा है। मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों बेशकीमती प्रतिमाएं चोरों ने चुरा ली हैं। यह जानकारी गुरुवार दोपहर 2 बजे दी। विशालकाय शिवलिंग को चोर ले उड़े। लगातार मंदिर परिसर से प्रतिमाएं चोरी होने की खबरें सुनने के बाद इतिहासकार हंसराज नागर के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ ओर ही नजारा देखने को मिला। नदी किनारे लातिन शैली का त्रिअंग शिवालय बना हुआ था। मंदिर के बाहर विशालकाय नंदी की प्रतिमा देखकर इतिहासकार नागर ने कहा कि यह बारां जिले की सबसे बड़ी नंदी की प्रतिमा है।