अशोक नगर: अशोकनगर में राशन के लिए सड़क पर उतरे लोग,दुकान न खुलने पर किया चक्काजाम राहगीरों से हुई झड़प
अशोकनगर की दुबे कॉलोनी में राशन दुकान समय पर न खुलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को 11 बजे आक्रोशित हितग्राहियों ने ओवरब्रिज के पास सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा। इस दौरान राहगीरों से झड़प की स्थिति भी बनी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।