नेपाल में पहाड़ ने लिया ऐसा रौद्र रूप... जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं!
आसमान से बरसती आफत के बीच अचानक एक पूरा पहाड़ भरभराकर नीचे आने लगा...
और देखते ही देखते पहाड़ का विशाल हिस्सा नदी में समा गया!
ये खौफनाक मंजर नेपाल के मनांग जिले के चामे इलाके का बताया जा रहा है, जहां लगातार भारी बारिश के बीच जबरदस्त लैंडस्लाइड हुआ।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहाड़ का मलबा तेजी से नीचे गिरता है और देखते ही देखते मर्स्यांग्दी नदी में जा पहुंचता है।
हजारों टन मिट्टी और चट्टानों के नदी में गिरने से नदी का बहाव तक प्रभावित हो गया और कुछ समय के लिए यहां अस्थायी झील जैसी स्थिति बन गई।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को नेपाल के मुस्तांग जिले और काली गंडकी नदी का बताकर वायरल किया जा रहा है...
लेकिन फैक्ट चेक में सामने आया कि वायरल वीडियो की घटना मनांग के चामे इलाके और मर्स्यांग्दी नदी की है।
यानी वीडियो असली है...
पहाड़ का नदी में गिरना भी असली है...
लेकिन इसकी लोकेशन को लेकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है।
नेपाल में भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है।
#NepalLandslide #NepalNews #Landslide #NepalRain #NepalFlood #Manang #Chame #MarsyangdiRiver #BreakingNews #ViralVideo #ViralNews #LandslideVideo #NaturalDisaster #HeavyRain #NepalWeather #FactCheck #ViralFactCheck #FactCheckIndia #TrendingNews #LatestNews #NewsUpdate #नेपाल #नेपालन्यूज #भूस्खलन #वायरलवीडियो #फैक्टचेक #बारिश #प्राकृतिकआपदा #ताजा_खबर