130 चयनित ग्रामों के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम!
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति (PACC) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी 11 प्रखंडों के अंतर्गत चयनित 130 ग्रामों में संचालित एवं प्रस्तावित विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं विभागीय योजनाओं के अभिसरण (Convergence) के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का सत्यापन कर दो दिनों के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
मुख्य प्राथमिकताएँ:
चयनित 130 ग्रामों का समग्र एवं समावेशी विकास।
पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना। योजनाओं में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
अनुसूचित जाति समुदाय का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण।
सशक्त ग्राम, समावेशी विकास और आत्मनिर्भर समाज की ओर कैमूर का संकल्प!
#PMAJAY #Kaimur #InclusiveDevelopment #GramVikas #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 12, 2026