धरहरा: देर रात श्रद्धा-भक्ति से मां काली व मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी विदाई
धरहरा प्रखंड क्षेत्र में मां काली एवं मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद बुधवार की देर रात श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां को नम आंखों से विदाई दी। धरहरा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित महाकाली मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा,मानगढ़ में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा,अजीमगंज