ठेठईटांगर: दो जगह छापेमारी में बीयर-विदेशी शराब जब्त, 60 किलो जावा महुआ नष्ट
ठेठईटांगर बस पड़ाव स्थित जोहार ढाबा और बोलबा थाना क्षेत्र के किलेसरा में उत्पाद विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान 12 लीटर बीयर, 5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जबकि 60 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। शुक्रवार को सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ढाबा संचालक और चुलाई शराब निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।