सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से करीब 14 लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की घटना के बाद कांग्रेस ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं और मरीजों के लिए पलंगों की कमी का आरोप लगाया गया।
कांग्रेस ने मामले की न्यायिक जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
साथ ही मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और बीमारों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की गई।
#sagar #sagarmp #viral #bundelkhand #trend