सारठ: चितरा-जामताड़ा मार्ग, जमुनीटांड़: पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत, 2 सवार बाल-बाल बचे; पुलिस जांच में जुटी
Sarath, Deoghar | Aug 18, 2026 चितरा-जामताड़ा मार्ग पर जमुनीटांड़ के पास मंगलवार शाम 5 बजे पिकअप वैन के टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य सवार बल-बाल बच गए। मृतक अशोक रजक 30 वर्ष दुमका जिला के मसलिया थाना के अंबा गांव का था, जामताड़ा के पबिया गांव मनसा पूजा समारोह से 2 भाइयों संग बाइक से लौट रहा था। जमुनीटांड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। चितरा पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।