झुंझुनू: 9 दिन पूजा-अर्चना के बाद समस तालाब में किया गया मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, सैकड़ों लोग रहे मौजूद
झुंझुनू के विभिन्न स्थानों के पंडाल में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं का 9 दिन पूजा अर्चना करने के बाद आज समस तालाब में पूजार्चना के साथ दुर्गा विसर्जन किया गया, विभिन्न स्थानों से आई दुर्गा प्रतिमाओं का समाज के प्रबुद्ध जनों ने सुबह 11:00 से ही पूजा अर्चना कर विसर्जन किया, और पूजा अर्चना की इस मौके पर सैकड़ो लोग समस तालाब के पास विसर्जन कार्यक्रम मे मौजूद रहे।