झुंझुनू: जिले में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों और अधिकारियों से संवाद किया
झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में उर्वरकों की उपलब्धता व आपूर्ति के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित कर उर्वरक व्यापारियों कृषि विभाग व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ एक विशेष चर्चा की, जिला कलेक्टर ने कहा कि किसानों के साथ उर्वरक वितरण में किसी तरह का भेदभाव नहीं बरता जाना चाहिए।