झुंझुनू: जिले भर के पुलिस थानों में शस्त्र पूजन का आयोजन, झुंझुनू पुलिस लाइन में भी हुआ शस्त्र पूजा
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विजयदशमी के अवसर पर झुंझुनू जिले भर के थानों में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, झुंझुनू पुलिस लाइन में 10 बजे पुलिस अधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधिकारियों ने शस्त्रों की पूजा अर्चना की और जनता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प भी पुलिस अधिकारियों ने लीया