गुड़ामालानी: गुड़ामालानी पुलिस ने ऑपरेशन संपोलिया के तहत 170 ग्राम अफीम का दूध किया जब्त
गुड़ामालानी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 170 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया। सीआई देवीचंद ढाका ने रविवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन संपोलिया के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना गुड़ामालानी मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नवाराम की ढाणी बेरीगांव में केसरीमल पुत्र मगाराम भील निवासी बेरीगांव के कब्ज से 170 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया।