गुड़ामालानी: पुलिस थाना रागेश्वरी ने कार्रवाई करते हुए 135 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
पुलिस थाना रागेश्वरी ने कार्यवाही करते हुए 135 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। पुलिस थानाधिकारी आदेश कुमार ने गुरुवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना रागेश्वरी मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरहद जालीखेड़ा में कार्यवाही की। वही कार्यवाही करते हुए मुलजिम करनाराम पुत्र भूराराम निवासी नेहरो की ढाणी के कब्जा से 135 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया।