गुड़ामालानी: गुड़ामालानी पुलिस थाना में आयोजित सीएलजी बैठक में सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी न करने की अपील की गई
गुड़ामालानी पुलिस थाना में सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ। सीआई देवीचंद ढाका ने शनिवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम हमले के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने में सीएलजी बैठक का आयोजन किया। इस दौरान एसडीएम केशव कुमार मीणा ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी व माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी।वही आमजन में शांति व्यवस्था की अपील की।