गुड़ामालानी: संभागीय आयुक्त ने गुड़ामालानी उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया, देखी सम्पूर्ण व्यवस्था
जोधपुर की संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को गुड़ामालानी उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह शुक्रवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए कहा कि रिकॉर्ड रूम,कोर्ट रूम सहित संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सरकार की मंशाअनुरूप ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिये।