गुड़ामालानी: सरकारी टीचर ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर पहलगाम आतंकी हमले पर बेहूदा टिप्पणी की, गुड़ामालानी पुलिस ने किया डिटेन
सरकारी टीचर ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर पहलगाम आतंकी हमले की बेहूदा टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। गुड़ामालानी पुलिस थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले टीचर जसवंत डाभी को डिटेन कर लिया गया है।फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही हैं।वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरु की।